Lakhimpur Kheri News: प्रधानाचार्य को देखकर युवक गाता है भद्दे गाने...कसता है अश्लील फब्तियां, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

विरोध करने पर गाली गलौज कर दे रहा जान से मारने की धमकी

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एक इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की प्रधानाचार्य को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह उन्हें देखकर भद्दे गाने तो गाता ही है। साथ ही अश्लील फब्तियां भी कसता है। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर थाना खमरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ने बताया कि थाना खमरिया के गांव रेहुआ निवासी पुरुषोत्तम वर्मा इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्य को काफी समय से परेशान कर रहा है। वह आते-जाते प्रधानाचार्य को रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट करता है। साथ ही भद्दे-भद्दे गाने गाता है। प्रधानाचार्य जब विरोध करती हैं तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। 

इतना ही नहीं इंस्टीट्यूट कैंपस में आकर भी फब्तियां कसता है। इससे प्रधानाचार्य काफी डरी सहमी हुई हैं। उन्होंने कई बार आरोपी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना। इंस्टीट्यूट  के चेयरमैन ने आरोपी पुरुषोत्तम वर्मा के खिलाफ थाना खमरिया पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक करते समय खाई में पलटी कार, पिता की मौत...पुत्र घायल

संबंधित समाचार