Bareilly News: खत्म होने जा रहा कुतुबखाना पुल का इंतजार, जल्द दौड़ेंगे वाहन

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। जनता को जल्द ही कुतुबखाना पुल की सौगात मिल जाएगी। कुतुबखाना पुल निर्माण अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसको लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने पुल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को परखा। पुल पर किए जा रहे कार्य को लेकर उन्होंने संतुष्टि जताई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुल का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। 

अगले सप्ताह मुख्यमंत्री का दौरा है। संभवता पुल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उद्घाटन करा कर इसको जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। पुल निर्माण से जनता के आवागमन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बरेली को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल होगा। बरेली महानगर के हिसाब से काम कर रहा है, बरेली को जोड़ने के लिए तीन रास्ते हो गए। जिसमें श्यामगंज पुल और दूसरा पुल कुतुबखाना और तीसरा किला है। बरेली वासियों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को परीक्षा केंद्र के गेट पर रोका, अभिभावकों से नोकझोंक  

संबंधित समाचार