बहराइच: मदरसा की छात्राओं को संकाय चयन की दी जानकारी
बहराइच, अमृत विचार। नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से मदरसा फातिमा बालिका कालेज फखरपुर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन हुआ। मदरसा छात्राओं को पिरामल फाउंडेशन की मदरसा कार्यक्रम की प्रोग्राम लीडर कुलसुम के द्वारा बालिकाओं को करिअर कांसलिंग के अंतर्गत कक्षा 10 वीं और 12 वीं के बाद संकाय चयन करने एवं अन्य क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान की।
छात्राओं को खुले विचारों से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर भविष्य में बेहतर जीवन बनाने हेतु प्रेरित किया। गाँधी फैलो शालिनी कुमारी द्वारा जीवन कौशल के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया एवं जीवन कौशल के घटकों के महत्व पर प्रकाश डाला। गाँधी फेलो आयुषी सिंह द्वारा गूगल रीड अलोंग के माध्यम से भाषाई ज्ञान के बारे में बताया गया और समाजसेवी और स्वयंसेवक के द्वारा समाज में बदलाव और सहयोग की बात की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के द्वारा किशोरियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारियां प्रदान कर किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही किशोरियों के उत्साहवर्धन के लिए पोषण विषय आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं तत्पश्चात विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के सऐफउर रहमान, मोहम्मद युसुफ, परवेज खान, मसूद आरिफ, कुलसुम रिजवी, लोचन देवाडे, नितीश कुमार, आयुषी सिंह, शालिनी कुमारी, एवं राष्ट्रीय किशोर सवास्थ्य कार्यक्रम की समस्त टीम एवं 150 छात्राएं और 14 शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें:-खत्म हुआ इंतजार, Agniveer Exam के लिये Admit Card 9 मार्च को होगा जारी
