बाराबंकी: कड़ी सुरक्षा के बीच 3142 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी UP Board की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरूवार से शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 74456 छात्र-छात्राओं में 71314 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3142 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल के 41820 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 1937 अनुपस्थित रहे।

वहीं इंटरमीडिएट के 29494 परीक्षार्थी उपस्थित तो 1205 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम के साथ सचल दल व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर करते रहे। मंडलीय सचल दल की टीम भी शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंची।

0

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की वर्ष 2024 की परीक्षा गुरूवार को सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 43500 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 41570 ने परीक्षा दी। जबकि 1930 ने परीक्षा छोड़ दी।

सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान के पंजीकृत 333 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 297 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 36 गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी और सामान्य विषय में पंजीकृत 30366 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष  29197 ने परीक्षा दी। वहीं 1669 अनुपस्थित रहे।  दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय के पंजीकृत 257 छात्र-छात्राओं में 250 ने परीक्षा दी तो सात गैरहाजिर रहे। 

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में कुछ अफरातफरी दिखी। मगर, पूर्व की तैयारी और सख्ती को लेकर कोई विशेष दिक्कत सामने नहीं आई। हालांकि दूसरी पाली में व्यवस्थाएं सामान्य दिखी। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले सचल दल की टीमें भी फील्ड पर निकली और परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा कराने के क्रम में स्ट्रांग रूम की जांच भी की। इस दौरान जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी फील्ड पर देखे गए। मंडलीय सचल दल की टीम ने शहर के जमीलुर्रहमान, जीजीआईसी समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:-UP Board Exam: सुलतानपुर में सख्ती के चलते पहले दिन 3,757 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार