प्रयागराज: प्रशासन के आश्वासन पर पत्रकारों और किसान संगठनों का धरना हुआ समाप्त, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज जनपद स्थित यमुनानगर के बारा तहसील परिसर में विगत दो दिनों से पत्रकारों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा धरना एसडीएम एवं एसीपी बारा के आश्वासन पर समाप्त हो गया।

बता दे बीते सोमवार को एक कार्यक्रम में में जा रहे पत्रकारों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रीवा रोड के गन्ने टोल प्लाजा के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बतकही के बाद मारपीट हो गई। आरोप हैं कि टोल कर्मियों द्वारा पत्रकारों पर लाठी डंडों से हमला किया गया था। इससे कई पत्रकार घायल हो गए थे।

मौके पर एसीपी बारा संतलाल सरोज पहुंचकर मामले को शांत कराया था। बाद में पत्रकारों की ओर से बारा थाने में मुकदमा लिखा गया था। दूसरे दिन 20 फरवरी को पांच नामजद एवं 10 अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ भी पुलिस ने विभिन्न धराओं में मुकदमा लिख दिया। 

इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के समर्थन में मुकदमा वापस लेने को लेकर धरना दिया था। एसीपी बारा संतलाल सरोज ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्यवाई की जाएगी किसी के ऊपर गलत कार्रवाई नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार