Bareilly News: इंतजार करते रहे यात्री, 12 घंटे देरी से पहुंची कुंभ एक्सप्रेस
फोटो- जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भीड़।
बरेली, अमृत विचार: बरेली जंक्शन पर गुरुवार को कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। कुंभ एक्सप्रेस 12 घंटे लेट पहुंची। गुस्साए यात्रियों ने एक्स पर शिकायतें कीं तो रेल अधिकारियों ने परिचालन के कारण बताए।
गुरुवार को 12369 कुंभ एक्सप्रेस 12 घंटा 38 मिनट, 13151 कोलकाता जम्मूतवी तीन घंटा 46 मिनट, 13307 गंगा सतलुज एक घंटा 35 मिनट, 15653 अमरनाथ एक घंटा 34 मिनट, 13010 दून एक्सप्रेस एक घंटा, 15652 लोहित दो घंटा 59 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची थी। वहीं 13009 दून एक्सप्रेस चार घंटा 53 मिनट लेट चल रही थी। 14673 शहीद, 14307 प्रयागराज बरेली, 14523 हरिहर और 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहने से यात्री परेशान हुए।
यह भी पढ़ें- बरेली: 8 महीने बाद भी अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की नहीं हो सकी जांच, पंजीकृत 232 और चल रहे 500 से अधिक
