हरदोई: देवर पर आई भाभी की दिल, जेवर समेट कर हुई पति के भाई संग फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/हरदोई। देवर और भाभी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब सारा माल-ज़ेवर समेट कर दोनों एक साथ फरार हो गए। पत्नी की इस हरकत से हलकान हुआ उसका पति थाने पहुंचा और वहां अपनी फरियाद सुनाई।

बताया गया है कि पाली थाने के बारी गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी का छोटे भाई रामसागर के साथ कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पहले तो दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे के मिलते-जुलते रहे। फिर बाद में घर वालों को सारा कुछ पता हो गया। उन्होंने दोनों को काफी समझाया, लेकिन दोनों अपनी आदत से बाज़ नहीं आए और मिलते-जुलते रहे। 

उस युवक का कहना है कि काफी बर्दाश्त करने के बाद उसने विरोध शुरु कर दिया। उसके विरोध करने पर मंगलवार की शाम दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर घर में रखा सारा माल-ज़ेवर समेट कर कहीं फरार हो गए। इस बारे में एसएचओ पाली अरविंद कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर सारे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार