गोंडा: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, पंचायत सहायक की दबकर मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उमरीबेगमगंज/ गोंडा, अमृत विचार। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशनपुर में शुक्रवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक युवती की मौत हो गयी। युवती पंचायत सहायक को पद पर कार्यरत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिवार में शोक छा गया। 

तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशनपुर को रहने वाले भोला सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह इस निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से भोला सिंह की बेटी ललिता सिंह (23) इसके मलबे में दब गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। मृतका ललिता सिंह गांव में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी।

ये भी पढ़ें -बहराइच में दुष्कर्म के बाद की गई बालिका की हत्या, गन्ने के खेत में मिला था शव-एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार