Barabanki news: दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद
पांच दिन पहले इसी गिरोह के दो अभियुक्तों को पकड़ पुलिस ने बरामद की थी 16 बाइक
बाराबंकी, अमृत विचार। पांच दिन पहले नगर कोतवाली पुलिस ने दो आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर चोरी की 16 बाइक बरामद की थी। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस इसी गिरोह के दो आटोलिफ्टर को पकड़ चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। इसमें एक बाइक हीरो पर होंडा की स्कूटी का नंबर मिला। पुलिस ने दो अभियुक्तों को पूर्व में दर्ज मुकदमे में बरामदगी और जालसाजी समेत कूटरचना की धारा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया।
बताते चलें कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने पांच दिन पहले 18 फरवरी को पकडे़ गए आटोलिफ्टर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की थी। इसमें एक बाइक पर स्कूटी का नंबर मिला। सूत मिल तिराहे के पास से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोंडा के करनैलगंज निवासी नानबाबू और रहीस को कोतवाली लाकर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ये दोनों 18 फरवरी को पकडे़ गए आटोलिफ्टर गिराेह के सक्रिय सदस्य हैं। ये लोग लखनऊ और आस-पास के जिलों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रेकी कर मास्टर चाभी से लॉक खोलकर बाइक चोरी करते रही हैं। चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। बाइक पर वास्तविक नंबर प्लेट के स्थान पर जाली नंबर प्लेट का प्रयोग किया जाता था।
ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती: लखनऊ में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने घेरा BJP प्रदेश कार्यालय, पुलिस से हुई झड़प-Video
