देश के उत्थान के लिए 24 घंटे काम करती है बीजेपी, प्रत्येक कार्यकर्ता है राष्ट्र सेवक: भजनलाल शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित

नैमिषारण्य में माँ ललिता देवी के दर्शन कर साधु संतों का लिया आशीर्वाद

सीतापुर, अमृत विचार। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सीतापुर दौरे पर रहे। सीएम ने सबसे पहले नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी के दर्शन पूजन कर नैमिषारण्य के साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात जिले पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में क्लस्टर स्तर की बैठक की। 

बैठक में पार्टी से जुड़ी 5 लोकसभा सीटों (सीतापुर सदर, मिश्रिख़, हरदोई, धौरहरा, लखीमपुर) के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी को संबोधित किया तथा संगठन स्तर पर चल रहे कार्यो का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

5 घण्टों से अधिक समय तक चली दो चरणों मे बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र का कार्यकर्ता है। पार्टी के कार्यकर्ता का व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी पार्टी 24 घंटे कार्य करती है। 

सीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्र के लिए किया जा रहे कार्यों का बखान किया। सीएम ने इसमें साथ ही अपने जीवन संघर्ष के विषय में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी समर्पण पर भी विशेष प्रकाश डाला। 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि 2024 के चुनाव मे प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है और पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है।

यह भी पढ़ें: 

संबंधित समाचार