Farrukhabad News: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत; बाइकसवार चार लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतकोंऔर घायल को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया है।

थाना मोहम्मदाबाद के गांव भरतपुर रसूलपुर के रहने वाले बृजमोहन (23 )अपने चचेरे भाई अजय (18 ) पुत्र गीतानंद के साथ बाइक से अपनी बुआ के यहां फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नोखण्डा में आए थे। वह वहां से आज वापस अपने घर भरतपुर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जायका होटल के पास आमने-सामने दो बाइकों को में टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइको पर सवार चारो युवकों की मौत हो गई।

इन चचेरे भाइयों की पहचान गांव भरतपुर के यदुवीर सिंह ने की है। वहीं दूसरी तरफ खूँटादेव के रहने वाले अमन ने बताया कि अंकित पुत्र सुभाष निवासी खूंटा देव तथा महेंद्र सिंह पुत्र रामपाल निवासी हुसैनपुर नोखण्डा व उसका भाई आशीष एक बाइक पर सवार थे। जिनमें अंकित और महेंद्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल आशीष पुत्र गुड्डू निवासी खूंटा देव थाना कमालगंज महेंद्र और अंकित के साथ याकूतगंज में किसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चार युवकों की मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मौत हो गई। एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में मरे चचेरे भाई बृज मोहन व अजय के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: झकरकटी बस अड्डे पर लगी बड़ी स्क्रीन; बसों के आवागमन की स्थिति बताएगी, भटकने से बचेंगे यात्री

 

संबंधित समाचार