बरेली: खबरदार... आपके स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़, तेल से लेकर दूध तक में हो रही मिलावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: जिले में खाद्य पदार्थों के रूप में किस हद तक जहर बिक रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों में करीब 48 प्रतिशत फेल हो गए, जाहिर है यह खाने लायक नहीं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ( एफएसडीए) द्वारा पिछले साल लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में जनवरी माह तक 539 की रिपोर्ट आ चुकी है, जो बेहद चिंतित करने वाली है। इनमें 257 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। 217 नमूने अधोमानक और 40 नमूने असुरक्षित पाए गये। इसके अलावा 24 मिथ्या छाप और 10 नमूने नियमों के विरुद्ध पाए गए। जो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, उनमें दूध व दूध से बने उत्पाद, तेल और नमकीन जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। जाहिर है सैंपलिंग से पहले इन खाद्य पदार्थों की बिक्री भी की जा रही थी और जमकर इनका सेवन भी हुआ। फिलहाल विभाग की तरफ से वाद दायर कराए गए हैं।

होली पर अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
होली पर रंगीन कचरी, मावा, तेल, रिफाइंड, मिठाई की जमकर बिक्री होती है। इस दौरान खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जाती है। ऐसे में विभाग की तरफ से अभियान चलाकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद नमूने लिए जाएंगे।

बीते साल जो नमूने लिए गए थे उनमें 539 की रिपोर्ट जनवरी तक आई है। जबकि इस वित्तीय वर्ष में 450 खाद्य पदार्थों के नमूने अब तक लिए जा चुके हैं। जो नमूने अधोमानक व असुरक्षित पाए गए हैं उनमें वाद दायर किया गया है--- अपूर्व श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त द्वितीय, एफएसडीए।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेता संविदा कर्मी गिरफ्तार, FIR के बाद SDO फरार

संबंधित समाचार