प्रयागराज: दो बाइकों को बचाने के फेर में हाइवे पर पलटी बस, छह यात्री हुए घायल, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली से झारखंड जा रही थी बस, हंडिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई हादसे का शिकार

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

प्रयागराज। बढ़िया थाना क्षेत्र के रसार गांव के समीप हाईवे पर शनिवार की सुबह दो बाइक सवारों को बचाने में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में पुलिस को फोन कर सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से थाने भिजवा दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से झारखंड जा रही यात्रियों से भरी बस हंडिया थाना के समीप रसार गांव के पास हाईवे पर पलट गई। घटना से बस के अंदर बैठे करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आ गईं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेघायल यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 

थाना प्रभारी के मुताबिक बस नंबर बीआर 06 पीडी 377 1 जो निरंजन सहाय दिल्ली से झारखंड जा रही थी। बस के अंदर 70 यात्री मौजूद थे। बस बढ़िया थाना क्षेत्र के रेसर गांव डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तभी बस के सामने दो बाईक सवार अचानक आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठे करीब डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घायलों में देवेंद्र विश्वकर्मा (35) पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम अहिरी, मिथिलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अहिरी , वीरेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम रिखीपुर गंभीर है। यह सभी हंडिया के ही है। जो बाईक से जा रहे थे। 

वहीं बस में सवार संजय यादव (32) पुत्र महेंद्र यादव निवासी सौरभ नंदगंज जिला गाजीपुर, निरंजन साह पुत्र रामदेव निवासी ग्राम जगतपुर थाना डुमरिया जिला गया बिहार, रोहित सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम मझगवां थाना जलालपुर जिला जौनपुर के रहने वाले है। इन सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी ऊपरदहां से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया है। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढे़ं: Kasganj News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 24 की मौत... 15 से अधिक घायल

संबंधित समाचार