Auraiya Murder: कलयुगी बेटे ने लाठी से वारकर मां को उतारा मौत के घाट...पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कलयुगी बेटे ने लाठी से वारकर मां की हत्या

औरैया, अमृत विचार। बेला थानाक्षेत्र के गांव डभारी में एक कलियुगी पुत्र ने लाठी से वारकर अपनी मां की हत्या कर दी। मृतका पुत्र व पुत्रवधू के मध्य हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गई थी। 

बेला थानाक्षेत्र के गांव डभारी निवासी कुसुमा देवी पत्नी श्याम बाबू के घर पर बीती शाम नाती के छठी पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। कुसुमा नाती के छठी पूजन में कार्यक्रम में व्यस्त थी। देर रात कुसुमा के छोटे पुत्र शिवम व उसकी पत्नी के बीच अचानक किसी को लेकर विवाद होने लगा। 

Murder Auraiya 1

जिसे बढ़ता देख कुसुमा बीच बचाव करने पहुंच गई। इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि छोटे पुत्र शिवम ने लाठी से अपनी मां पर ही हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आई और वह वहीं पर गिर गई। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया गया।

मृतका के बड़े पुत्र घनश्याम ने बताया कि उसकी मां ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थी। रात में जब भाई व उसकी पत्नी के बीच हो रहे विवाद में मां बीच-बचाव करने गई। तो छोटा भाई उन पर हमलावर हो गया। बताया कि जब वह मां को बचाने गया तो छोटे भाई ने उसके साथ भी मारपीट की जिससे वह भी मामूली रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी होते ही थाना बेला के प्रभारी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शिवम को पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ लाठी भी बरामद कर ली है। जिसके बाद पूछताछ के लिए थाना ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: इनकम टैक्स अधिकरी की मां ने उठाया खौफनाक कदम...देखते ही परिजनों की निकल गई चीख

संबंधित समाचार