Bharat Jodo Nyay Yatra:राहुल से मिलने उत्तराखंड से मुरादाबाद पहुंचा भूपेंद्र,पेपर लीक और भर्ती घोटाले का बयां किया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा का आज मुरादाबाद में दूसरा चरण था। जिसका आगाज मुरादाबाद से किया गया। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ खुली जीप में सवार होकर जामा मस्जिद से निकले तो हजारों की संख्या में राहुल और अपने पसंदीदा नेताओ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कांग्रेस की इस यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। तो वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में सपाई झंडा हाथ में लिए दिखाई दिए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद की जामा मस्जिद इलाके से शुरू हुई और शहर के कई अहम इलाकों से गुजरती हुई कोहिनूर किराए से आगे बढ़कर अमरोहा के लिए रवाना हुई। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तराखंड से आए ''उत्तराखंड बेरोजगार संघ'' के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि उत्तराखंड में बेरोज़गार संघ की तरफ़ से पेपर लीक और भर्ती घोटाला की जांच की मांग की जा रही है और उत्तराखंड बेरोजगार संघ लगातार 300 दिनों से देहरादून में धरने पर बैठा है। मगर उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

इसके बदले जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था उनको भी अब जमानत मिल गई है जो की काफी निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में आने का उनका मकसद उत्तराखंड में हो रहे भर्ती घोटाले और पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष तक अपनी आवाज पहुंचाना था। भूपेंद्र उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बात की और इस सब पर अफ़सोस ज़ाहिर किया है और उनको आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

ये भी पढ़े :- Bharat Jodo Nyay Yatra : मुरादाबाद में राहुल-प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बच्चे को जीप पर बैठाकर पूछे सवाल...उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार