बहराइच: आग लगने से चार मकान हुए राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुजौली और हरदी थाना क्षेत्र में आग लग गई। जिसके चलते चार मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिहीपुरवा तहसील के सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली गांव में शनिवार दोपहर में शकील पुत्र जाफर खान के घर में अचानक आग गई। 

कच्चे मकान से आग की लपटों को उठता देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े, सभी ने एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। लेकिन तबतक फूंस का बना पूरा कच्चा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। 

वहीं आग की घटना में ग्रामीण का घर सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हुई है। उधर हरदी थाना क्षेत्र में कोटिया गांव में आग लगने से तीन मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लेकिन आग के चलते गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर दोनों स्थान पर राजस्व कर्मियों ने पहुंच कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। दोनों स्थानों पर ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: मकान की चौथी मंजिल पर चढ़ गए नंदी महाराज, दो महिलाओं ने सूझबूझ से उतारा नीचे

संबंधित समाचार