Kanpur News: 29 को शहर में प्रवास करेंगे मंत्री वीरेंद्र खटिक, अकबरपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंत्री वीरेंद्र खटिक 29 को शहर में करेंगे प्रवास

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के केंद्रीय क्लस्टर प्रभारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटिक 29 फरवरी को कानपुर प्रवास पर रहेंगे। जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया कि वह सुबह 11 बजे आगामी कार्यक्रमों को लेकर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे अकबरपुर लोकसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सभी एडवोकेट शिक्षक चार्टेड अकाउंटेंट एवं सभी प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे। 

प्रवास के दौरान शाम पांच बजे कानपुर लोकसभा के गोविंद नगर विधानसभा के लाभार्थियों से भी संपर्क संवाद करेंगे। शाम 7 बजे कानपुर के प्रमुख महादेव मंदिर बाबा आनंदेश्वर धाम परमट के दर्शन करके इटावा के चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ग्रीनपार्क चौराहे पर परमट जाने के लिए बनेगा भव्य द्वार...अब जुलाई तक ग्रहकर में मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

संबंधित समाचार