बदायूं: हर-हर गंगे के जयकारे के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माघ पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

उझानी/कछला, अमृत विचार। माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे के साथ गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। गंगा में स्नान करने के बाद प्रसाद खरीदकर पूजा अर्चना की। जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त की। एसडीएम सदर एसपी वर्मा और उझानी कोतवाल मनोज कुमार ने घाट की व्यवस्था का जायजा लिया।

कछला स्थित भागीरथी घाट पर श्रद्धालु शुक्रवार रात से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करके रात गुजारी। कीर्तन करते और नाचते गाते तड़के ही गंगा घाट पर पहुंचे। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पैर रखने तक की जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। प्रसाद खरीदा। मां गंगा की पूजा की। गंगा घाट और आश्रमों में यज्ञ हुए। धार्मिक अनुष्ठान कराए। बच्चों ने मेला का आनंद लिया। बाबा रामदास आश्रमें श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। जयराम दास और नेत्रपाल सैलानी ने भंडारे की व्यवस्था देखी। 

गंगा में गोताखोर नाव के साथ मुस्तैद रहे। माघ पूर्णिमा की ज्यादा मान्यता होने के चलते घाट पर जगह-जगह भंडारे हुए। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने वापसी की तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। व्यवस्था सुधारने के लिए कछला नगर पंचायत प्रशासन ने बैरीकेटिंग कराई। इसके बाद भी सुबह 9 बजे दोपहर लगभग 3 बजे तक जाम लगा रहा। सुबह से दोपहर तक मार्गों पर पुलिस की तैनाती रही। 

60ef167a-ed50-4339-8ee8-67bab38b35b5

उसहैत, अमृत विचार : कस्बा उसहैत क्षेत्र के अटेना, कटरा, भुंडी, भकरी, बेहटी आदि गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाटो पर लोगों की खासी भीड़ रही। घाटों पर पूजा अर्चना की। जगह-जगह हुए भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। गंगा स्नान के बाद घर वापसी से पहले श्रीकालसेन बाबा मंदिर, पक्का पुल स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार की ओर से गठित टीम में चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक अजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, नितिन कुमार, ओमपाल, दीपक गंगा घाटों पर मौजूद रहे। गोताखोंरों ने गंगा घाट पर निगरानी रखी। गंगा में डूबने वालों को बचाने के लिए स्टीमर मौजूद रही। 

f452cc91-63de-40fc-8039-43eea95597e7

कादरचौक, अमृत विचार : कादरचौक क्षेत्र के जोरी नगला के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इससे पहले कस्बा कादरचौक की दुकानों से प्रसास खरीदा। स्नान के दौरान मां गंगा से मन्नत मांगी। स्नान के बाद अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें- बदायूं: मां ही निकली हत्यारिन, 15 दिन की मासूम को तालाब में फेंका, पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित समाचार