बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आने से दो श्रमिक झुलसे, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार।बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे शेखवापुर गांव में मस्जिद के मीनार निर्माण में लगे दो श्रमिक शनिवार रात को करंट की चपेट में आ गए दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के सतना गांव निवासी जैद (23) पुत्र असलम और मुजफ्फरनगर जिले के तिवाती गांव निवासी उस्मान (24) पुत्र फुरकान श्रमिक हैं। दोनों दरगाह थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव में बन रहे मस्जिद में काम कर रहे हैं। दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में मस्जिद का इस समय मीनार बनाया जा रहा है। जिसमें मेरठ और मुज़फ़्फ़र नगर जिले के श्रमिक काम कर रहे थे।

शनिवार रात 9:00 बजे दोनों श्रमिक निर्माण के दौरान एचटी लाइन को छू गए। एचटी लाइन छूने के चलते दोनों गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गए। वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी की फ्लीट में चल रही एंटी डेमो गाड़ी कार से भिड़ी, कई पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

संबंधित समाचार