Kanpur: जेके लॉन में महक उठा फूलों का रंग बिरंगा संसार...60 तरह के विदेशी फूल आकर्षण के केंद्र, देखते ही रह रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के जेके लॉन में महक उठा फूलों का रंग बिरंगा संसार

कानपुर, अमृत विचार। फूलों के शौकीनों के लिए शनिवार को फूलों की महफिल सजी। अजब-गजब के फूलों को देख शौकीन कायल हुए। कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई फूलों के बारे में जानकारी जुटाने में मशगूल था।

कमला नगर स्थित जेके लॉन में सजे फूलों के मेले में 60 से अधिक प्रजाति के विदेशी फूल रहे। प्रदर्शनी मंं बच्चों से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी हुई। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने चित्रकारी के जरिए पुरस्कार जीते।

कानपुर फ्लोरीकल्चर सोइसाइटी की ओर से प्रदशनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में फूलों के शौकीनों के लिए खासतौर पर विदेशी फूल सजाए गए थे। इनमें लिलियम, पॉपीख् प्राइमूला, आइरिस, फ्रीजिया, बेगोनिया सहित अन्य किस्म के फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। 

इन फूलों की खासियत यह है कि यह हर तरह के मौसम में नहीं उगाए जा सकते। शहर का भी मौसम इन फूलों के लिए न्रतिकूल नहीं है। इसके बावजूद इन्हें विशेष देखरेख और तापमान को व्यवस्थिति कर लोगों ने अपने घरों में उगाया। प्रदर्शनी के दौरान लोगों ने फूलों से संबंधित जानकारियां भी हासिल की।

इन जानकारियों को सीएसए के विशेषज्ञों ने लोगों को दी। प्रदर्शनी के दौरान 12 स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉल में बागवानी से जुड़े उपकरण, खाद, बीज और ऑग्रेनिक खाद लोगों की खरीदारी के लिए रखे गए थे। 

पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत सीएसए विवि के कुलपति आनंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने प्रदर्शनी के पौधों को भी जाकर देखा। इस दौरान संस्था की सचिव राजश्री डालमिया, अध्यक्ष ऊषा झुनझुनवाला, कंचन गर्ग, आभा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, मनोज गुप्ता, भारती गर्ग, सुधा नागोरी, मंजू झुनझुनवाला व संतोष अग्रवाल मौजूद रहे। 

बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रदर्शनी प्रदर्शनी में 20 स्कूलों के लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने शिरकत की। बच्चों को प्रदर्शनी में शामिल फूलों को देखकर उसे कैनवास पर उतारना था। चार वर्ग में हुई प्रतियोगिता में हर वर्ग से तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। 

पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में सिद्धार्थ वर्मा, अंशिका गुप्ता, अमरजीत, फरहीन हसन, संजना दीक्षित, संध्या गौतम, कृपा साहौता, आराधना पाण्डेय, नजमा अनीस शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें- Exclusive: यूरोप में कुत्ते-बिल्ली खेलेंगे शहर के खिलौने से...फ्रांस और जर्मनी से तीन साल बाद इतने करोड़ का मिला ऑर्डर

संबंधित समाचार