मैनपुरी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुर। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार आज सुबह लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से आगरा जा रही, एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित हो कर घुस गयी।

इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया सीओ करहल संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, परन्तु तब तक चारों की मौत हो गयी थी।

मृतकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार कोलकाता निवासी आदिल,जीसान, अमन हसन के रुप मे हुई है। चौथे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन ने डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण में सक्षम है बहराइच पुलिस, थानाध्यक्षों को दिए सुरक्षा के टिप्स

संबंधित समाचार