Etawah: वाहन की टक्कर से कार पेड़ से टकराई...महिला की मौत व पांच घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में महिला की मौत

इटावा, अमृत विचार। सैफई थानाक्षेत्र में शनिवार रात वाहन की टक्कर लगने से कार पेड़ से टकारा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक अजरुद्दीन खां 26 पुत्र बाहुद्दीन खान निवासी लरखौर थाना सैफई अपनी पत्नी नूर हाशमी बेगम 22 के साथ शनिवार रात 10 बजे अपने जीजा मुनीश खान 24, समसुद्दीन खान निवासी दिवन्नपुर सधिनी थाना किशनी मैनपुरी व बहन यासमीन बेगम 23, भांजी इनायत बानो 4, भांजा आहिल खां 2 को कार से गांव लरखौर से सैफई चौराहे पर छोड़ने के लिए जा रहा था। 

इस दौरान सैफई जसवंतनगर रोड पर गांव पठा पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। 

जिसमें महिला नूरहाश्मी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

मृतका की तीन महा पहले हुई थी शादी

नूरहाश्मी बेगम की शादी अजरूद्दीन के साथ तीन माह पहले हुई थी। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।

ये भी पढ़ें- Auraiya: अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी...शादी के 11 दिन बाद ही आई मनहूस खबर, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार