हरदोई: हिस्ट्रीशीटर ने बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, Video वायरल
हरदोई। हरदोई के बिलग्राम कोतवाली के सामने चाय की दुकान पर चाय पी रहे बुजुर्ग से 50000 की रंगदारी मांग रहा हिस्ट्रीशीटर सचिन ने चाकू से हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। जानकारी के अनुसार पीड़ित मनोज ने बताया कि चाय की दुकान पर में चाय पी रहा था तभी एक सचिन नाम का हिस्ट्रीशीटर आया और मुझसे 50000 की रंगदारी मांगने लगा। मेरे मना करने पर उसने फल की दुकान से चाकू उठाकर हमला कर दिया।
हरदोई: हिस्ट्रीशीटर ने बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, Video वायरल pic.twitter.com/IqMrVyCR90
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 25, 2024
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा या हिस्ट्री सीटर आए दिन किसी न किसी से इसी तरह से रंगदारी मांगता है। प्रभारी निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्राथी मनोज द्वारा तहरीर दी गई है जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है जल्दी आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें;-सुलतानपुर: अनुज के खेल से स्टेडियम प्रतापगढ़ बना चैंपियन, अनुज राय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
