Budaun News: PM मोदी कल अंडरपास का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: जनपद में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से यातायात बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के रेलवे ने अब अंडरपास बनाने का फैसला लिया है। जिले में दस स्थानों पर अंडरपास बनाए जाएंगे इनका 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठ कर वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पूरे देश में कई जिलों के अंडरपास का उदघाटन किया जाएगा।

जिले में कई जगहों से रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग लगा कर ट्रेनों को पास कराया जाता है। जिससे रेलवे क्रासिंग के दोनो ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग जाती है। वाहनों के जाम में विशेष रूप से स्कूली वाहनों एवं एम्बुलेंस को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ट्रेन गुजर जाने के बाद भी वाहन पास होने में काफी समय लगता है। यह स्थिति दिन में सात से आठ बार होती है। जिससे रेलवे क्रासिंगों पर यातायात बाधित रहता है। 

रेलवे क्रासिंग पर यातायात सुचारू बनाए रखने को रेलवे ने जगह जगह अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। शहर में कचहरी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाया जा चुका है। जिससे अब इस रोड पर यातायात बाधित नहीं होता है और न ही रेलवे क्रासिंग की वजह से जाम लगता है। इसी तरह अब अन्य दस स्थानों पर अंडरपास बनाए जाने का निर्णय लिया है। 

इनमें कुंवरगांव क्षेत्र में खुलीतारपुर, बिनावर के निकट महमदपुर गांव के पास, घटपुरी, खुनक, शहर में नगला शर्की, ओवर ब्रिज और रेलवे स्टेशन के बीच में बसोमा, गठोना आदि स्थानों पर अंडरपास बनाए जाने हैं इसी तरह प्रदेश के अन्य जनपदों में एवं देश के अन्य हिस्सों में भी अंडरपास बनाए जाने हैं इन सभी का 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनने को नगला शर्की गांव के पास रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। यहां पर रेलवे प्रशासन द्वारा बड़ी सी एलईडी लगाई जाएगी जिससे पर प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद देश को सम्बोधित करेंगे।

रेलवे के पी. डब्लू. आई. केएन सिंह ने रविवार को बताया कि जिले के सभी अंडरपास का वर्चुअल उद्घाटन किया जाना है । इसके लिए आज ही तैयारी कर ली गयी है। जिन स्थानों पर अंडरपास बनाए जाने हैं वह स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। और वहां की लोकेशन पहले ही रेलवे प्रशासन को भेज दी गयी है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

रेलवे प्रशासन को वर्चुअल उद्घाटन की सूचना मिल गयी है। इसलिए उद्घाटन की सभी तैयारियां कर ली गयी है। नगला शर्की गांव के पास के रेलवे क्रासिंग के निकट अंडरपास बनाया जाना है उसी स्थानी पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इज्जतनगर से मिले दिशा निर्देश के बाद तैयारी की गयी है। अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यहां की तस्वीर ही बदल जाएगी। लोगों को यातायात में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी---विपिन कुमार, स्टेशन मास्टर।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो को भी आज साफ सुथरा बनाया गया है। यहां पर पिछले कई महीनों से कार्य चल रहा था। प्लेटफार्म को ऊंचा करने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य होना है। सोमवार को होने वाले उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने को आ रहे इज्जतनगर के अधिकारी प्लेटफार्म दो का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण से पहले रेलवे प्रशासन ने यहां की साफ सफाई कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार