Bareilly News: पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ा...आंसू गैस के छोड़े गोले, SSP ने भी संभाला मोर्चा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को बलवे की मॉकड्रिल की गई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में मॉकड्रिल में आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। 

पुलिसकर्मियों को दंगा निरोधक, बलवा निरोधक उपकरणों और कई शस्त्रों के चलाने का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया गया। दंगाइयों से निपटने के लिए कई तरीके भी बताए गए। भीड़ को कैसे तितर-बितर किया जाए, इसके बारे में भी बताया गया। इस मौके पर एसपी सिटी राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात शिवराज, पुलिस अधीक्षक अपराध मुकेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: वर्दी में लुटेरे... चौकी इंचार्ज और सिपाही ने रची साजिश, बेकरी मालिक को लड़की के चक्कर में फंसाकर मांगे सात लाख

 

संबंधित समाचार