इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- सरकार नौजवानों के साथ कर रही खिलवाड़, खुद करवा रही पेपर लीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर किया कटाक्ष

इटावा, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। अखिलेश ने कहा कि सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा देती है। सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले तो नौकरियां निकल नहीं रही हैं और सरकार नौकरी निकलवाती भी है तो उसका पेपर भी जानबूझकर लीक करा देती है। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार पर यह आरोप लगाए। 

पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पहली बार ही उत्तर प्रदेश में पेपल लीक हुआ था, यदि उसी समय कार्रवाई हो गई होती तो इस तरह पेपर लीक नहीं होते। इस समय सरकार सिर्फ डायलॉग मार रही है। पुलिस भर्ती, आरओ-एआरओ समेत तमाम परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब 60 लाख छात्र परेशान है।

कहा कि पेपर छपने से लेकर, पेपर बंटवाने तक में सरकार के लोग शामिल हैं। सरकार की नीयत है कि नौकरी न देनी पड़े। क्योंकि उसके लिए बजट नहीं है। नौकरी के नाम पर भी फॉर्म से एकत्रित रुपये का सरकार उपयोग कर रही है।

अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस नौकरी को टेंपरेरी करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर भी रोजगार देने का सरकार का वादा पूरा नहीं हो सका। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। 

वहीं चुनाव को लेकर कहा कि विपक्षी राजनेताओं को ईडी,सीबीआई और अन्य एजेंसियों के जरिए जांच के बहाने घेर कर दवाब बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव बना रही है, लोगों को डराना, धमकाना, एजेंसियों का प्रयोग करना, पुराने केसों का दवाब बनाना, यह चुनाव में कर रही है।

मालूम हो आगरा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद अपने रविवार की शाम पैतृक गांव सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ जाते समय पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की।

इस मौके पर रामफल बाल्मिक प्रधान, राजवीर सिंह राजकीय ठेकेदार नगला तेज, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष यूपी जल निगम वेलफेयर एसोसिएशन, प्रदीप आढ़तीया महोला, भारत सिंह यादव खदरी, अमलेश यादव सहसारपुर, आदेश यादव नगला बरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- UP: तेरहवीं संस्कार में पहुंचकर Deputy CM Brajesh Pathak ने बुआ को दी श्रद्धांजलि, CHC का भी किया निरीक्षण

संबंधित समाचार