बस्ती: वायरलेस चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज निवासी हसमत अली (60) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे अभी वायरलेस चौराहे के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था लेकिन पुलिस बल द्वारा यातायात को फिर से बहाल कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बारात से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, कैंट थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात
