Bareilly News: आईजी ने कहा- कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को वायरलेस से किया जाएगा लैस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सदर हवालात से पेशी के लिए लाए गए हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी के फरार होने के बाद सोमवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ सदर हवालात पहुंचे। आईजी ने हवालात समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। 

आईजी ने बताया कि कोर्ट परिसर के आसपास के घरों में मालिकों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की जाएगी। जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी कोर्ट परिसर में लगाई जाएगी, उसे वायरलेस से लैस किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी को पीटा...गाड़ी में की तोड़फोड़

 

 

संबंधित समाचार