सुलतानपुर: ब्रांडेड कंपनी का नकली पेंट बेच रहा था दुकानदार, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पेंट बेचने की सूचना पर पहुंचे पुलिस के साथ पहुंचे कंपनी के अधिकारियो को नकली पेंट मिला। जिस पर नकली पेंट को सीज करते हुए पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एशियन पेंट के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह को पता चला कि जिले में कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचा जा रहा है। सूचना पर अधिकृत प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह पुलिस को साथ लेकर आर्बिट इंटरप्राइजेज सेरामिक पाचोपीरन पहुंचे। दुकान मालिक माहिर रजा मिले, जांच के 8 बाल्टी पेंट नकली एशियन की मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

एशियन पेंट के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह व अन्य लोगो ने तहरीर देते हुए बताया दुकानदार नकली पेंट बेच लोगो को भ्रमित कर रहा है। साथ ही कंपनी की छबि धूमिल कर नुक़सान पहुंचा रहा है। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ़ कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली से सपा को लगा एक और बड़ा झटका, अखिलेश के करीबी विधायक मनोज पांडे ने पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार