हरदोई: पेंट व्यापारी का मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता मिला शव, कोहराम
हरपालपुर, हरदोई। कस्बे के रोडवेज बस स्टॉप पर सोमवार की देर रात पेंट स्टोर के संचालक का मकान के दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे में गमछे से फंदे पर झूलता शव पाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय कस्बा निवासी राहुल शर्मा 34 बर्ष पुत्र लक्ष्मण शर्मा सोमवार की रात अपनी दुकान की दूसरी मंजिल की छत के कुंडे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर न पहुंचने पर दुकान पर गए मृतक के पिता ने जब देखा फंदे पर शव झूलता हुआ पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।मृतक के परिवार में पत्नी रीता के अलावा एक पुत्र एवं एक पुत्री है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: क्षेत्र पंचायत की बैठक में दो करोड़ की विकास योजनाओं पर लगी मुहर!, आय-व्यय का पेश किया गया ब्योरा
