बरेली: आधा हिंदुस्तान हमारे गठबंधन का हिस्सा, सेक्युलर दलों के लिए दरवाजा खुला- मौलाना तौकीर रजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान थर्ड फ्रंट के लिए दिल्ली में बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा कि उनके इस सामाजिक न्याय मंच में दलित, पिछले, अल्पसंख्यकों और तमाम दबे-कुचले लोगों समेत तकरीबन आधा हिंदुस्तान शामिल होगा। 

मौलाना ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के बाद अगर कोई बड़ा गठबंधन होगा तो वह उनका मंच है। उन्होंने आगे कहा कि उन सभी पार्टियों के लिए दरवाजा खुला रखा गया है जो खुद को सेक्युलर कहती हैं। मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा कि खुद को सेक्युलर कहने वाली बीजेपी और कांग्रेस का भी कार्यकाल देखा है, जिससे लोग बहुत बेचैन और खौफजदा हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम पार्टियों को खुली दावत दी गई है, जो बीजेपी को हराना चाहती हैं और देश में एकता और भाईचारा चाहती हैं। मौलाना ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए काम नहीं करना चाहती है, वह तो सिर्फ अपना काम करना चाहती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शुगर मिल में गन्ना लेकर गया था युवक, ट्रॉली के नीचे दबकर मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता