बाराबंकी: मांगों को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, बाराबंकी। अधिवक्ताओं पर हो रही लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राल्लापल्ली जगतसांई को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। 

मंगलवार को बार सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार आपराधिक घटनाएं एवं उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रयागराज, लखनऊ अन्य जनपदों में भी अधिवक्ताओं के साथ उत्पीडा़त्मक घटनाओं को अंजाम अराजकतत्व दे रहे हैं जिसके निराकरण के लिए कोई प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है।

इस उत्पीडन की कार्रवाई को रोकने के लिए अधिवक्ता समाज निरंतर हो रही घटनाओं का विरोध करता रहा है। इसी के साथ आक्रोशित समस्त अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे जहां पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इस मौके पर महामंत्री संजय सिंह,राजीव नयन, योगेन्द्र सिंह बल्लू, ओमप्रकाश, अनीक अहमद, पौरूष, श्रवण, कुलदीप, संतोष, ज्ञानू, अशोक, नफीस आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Untitled-34 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: डेंगू मरीजों के इलाज में होगी सहूलियत, लोकबंधु अस्पताल में लगाई गई एफेरेसिस मशीन

संबंधित समाचार