सुलतानपुर: मफलर के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। घर से बिना कुछ बताए निकले युवक का शव गांव के बगल बाग में आम के पेड़ में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। मंगलवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे रामभद्र कुड़वार निवासी रवींद्र यादव उर्फ रोहित (25) पुत्र उमाशंकर यादव गांव के बगल बाग में आम के पेड़ की डाल में मफलर के सहारे लटकता मिला। सुबह जब युवक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने देखा तो बदहवास हो गया। 

घटना की सूचना बड़े भाई ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय प्रसाद ने शव नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही की। मृतक युवक तीन भाईयों धर्मेंद्र, जितेंद्र में सबसे छोटा था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है की मृतक रोहित नशे का आदी था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां प्रेमा देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया की शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

यह भी पढ़ें:-यूपी राज्‍यसभा चुनाव: बागी विधायकों पर भड़के अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

संबंधित समाचार