UP Rajya Sabha Result: भाजपा को 8 तो सपा को मिली दो सीटें, जया बच्चन को मिले सबसे अधिक मत, जानिए अन्य को मिले कितने वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आठ उम्मीदवार और सपा को दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसमें सबसे अधिक वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को 41 वोट मिले हैं। इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं। 

तो वहीं भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38-38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं। वहीं इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है। 

वहीं बीजेपी के अमरपाल मौर्य को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 38, साधना सिंह को 38, डॉ सुधांशु त्रिवेदी को 38 और संगीता बलवंत को 38 वोट मिले।

यह भी पढ़ें:-यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार हुए विजयी, तो एक सीट पर सपा को मिली हार

संबंधित समाचार