Farrukhabad News: पत्नी के शव के साथ तीन मासूमों को छोड़कर भागा बेरहम पिता; अस्पताल में बिलखते रहे बच्चे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पत्नी के शव के साथ तीन मासूमों को छोड़ बेरहम पिता लापता हो गया। अस्पताल प्रशासन ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कादरी गेट पुलिस को सूचना भेजी है। मासूम अपनी मां के शव पर बिलख रहे हैं।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉक्टर राम कुमार गुप्ता के अनुसार मंगलवार को देर रात एक व्यक्ति तीस वर्षीय महिला को लेकर आया। उसने इस महिला का नाम सीता पत्नी दीपक निवासी खिमसेपुर थाना मोहम्मदाबाद बताया। डॉक्टर ने महिला का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

महिला के साथ उसके तीन मासूम वैष्णवी ( 7) गुड़िया (5) गुड्डू ( 3) मासूम बच्चे भी है। वैष्णवी का कहना है कि उसके पिता दीपक मां को लेकर अस्पताल आये थे। वह उन लोगो को यह कह कर अस्पताल से चले गए कि पानी लेने जा रहे है। वह अब तक वापस नही आये हैं। 

बच्चों को अस्पताल में परेशान देख कर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजी है। मोहम्मदाबाद के कोतवाल मंनोज भाटी का कहना है कि वह खुद खिमसेपुर जाकर मामले की जांच करेंगे और गुणदोष के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: दादानगर समानांतर पुल का एक चौथाई निर्माण कार्य हुआ पूरा; अगले साल से वाहन भर सकेंगे फर्राटा...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता