अयोध्या: होली खेल रही सिया सरकार, प्रेम रंग बरस रहा... रामकथा पार्क में बरसा भक्ति का रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामकथा पार्क में मंगलवार शाम भक्त जमकर रामरंग की होली में सराबोर होते रहे। मर्यादा और भक्ति का संगम सुर, ताल के साथरअवध की होली ने सभी को आनंदित किया। लखनऊ की निधि श्रीवास्तव और उनके दल ने रामोत्सव में होली खेलत अवध के नर नारी से राम सिया की होली का आरंभ किया।

इसके बाद होली खेलत अवध में श्रीराम, लखन सिया के संग, और होली खेल रही सिया सरकार, प्रेम रंग बरस रहा पर भाव पूर्ण नृत्य किया। उत्तराखंड के कलाकारों ने पहाड़ों पर कठिन जीवन शैली को सरलता से जीने की राह बताते हुए घसियारी नृत्य किया।

इसके बाद पहाड़ों की निश्छलता को व्यक्त करता लोक नृत्य मैं पहाड़न, मेरा देश पहाड़ी सभी को मुग्ध कर गया। इस दल की 75 वर्षीय सुषमा का नृत्य प्रेरक रहा। उज्जैन से आए लोक गुंजन के कलाकारों ने लोक गीत डाक बाबू पर नृत्य करके भगवान राम के दरबार में अपनी प्रार्थना की। इसके बाद ढोल की धुन पर पारंपरिक राजस्थानी नृत्य किया। 

नमामी भक्त वत्सलम पर भाव नृत्य प्रस्तुत अनेष रावत और उनके दल ने प्रस्तुत किया। राम भजो पर मिताली वर्मा,वर्तिका और सोनम ने राम वंदना प्रस्तुत करके कथक के जादू में सभी को बांध लिया। राजस्थान से आए कैलाश नारायण और दल के कलाकारों ने चकरी नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया। कलाकारों का सम्मान कार्यक्रम समन्वयक अतुल कुमार सिंह ने किया।

Untitled-4 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कानपुर और बुलंदशहर में मिलेगा बंपर रोजगार, जीबीसी 4.0 को जमीन पर उतारने को योगी सरकार तैयार!

संबंधित समाचार