सीतापुर: कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, एक गंभीर, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर-ट्राली के उड़े परखच्चे 

इमलिया सुल्तानपुर/ सीतापुर। थाना इलाके के काजीकमालपुर चौकी क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम से वापस आ रहे कार की ट्रैक्टर- ट्रॉली से आमने- सामने भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रैक्टर- ट्राली के परखरच्चे उड़ गये। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कार चालक को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे क्षेत्र के टिकरा- जार से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रही कार संख्या यू पी 32 CB-7755 महोली की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान थवई- पुरवा मोड़ के पास सामने से गन्ना क्रेशर से गन्ना बेंचकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कार की जोरदार टक्कर हो गई। 

टक्कर से कार के परखरच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर- ट्राली के दोनो दाहिने साइड के पहिये टूटकर निकल गए। घटनास्थल का मौजूद लोगों ने बताया कि कार पर करीब पांच लोग सवार थे। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं घायल युवक की पहचान शुभम यादव पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम जहानपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।

Untitled-8 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 48 लाख युवाओं के रुपयों से भाजपा लड़ेगी चुनाव

संबंधित समाचार