बहराइच: अचानक ठेलिया से नीचे गिरे युवक की हुई मौत, ईंट ढोने का करता था काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत झाला मार्ग पर बुधवार दोपहर में एक युवक ठेलिया से आते समय अचानक गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतपेडिया के मजरा धोबियनपुरवा निवासी जिलेदार पुत्र स्वामी दयाल ईट ढुलाई का कार्य करता था। बुधवार को जिलेदार ग्राम पंचायत झाला तरहर निवासी एक ग्रामीण के यहां ठेलिया से ईंट छोड़ने गया था। इसके बाद वह वापस आने लगा। अचानक वह ठेलिया से नीचे गिर गया। 

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 48 लाख युवाओं के रुपयों से भाजपा लड़ेगी चुनाव

संबंधित समाचार