Video: किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के चालक समेत तीन की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव के पास हुआ हादसा

बाराबंकी, अमृत विचार। किसान पथ पर तेज रफ्तार कंटेनर और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का इंजन व केबिन क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। हादसे में कंटेनर के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा बुधवार की सुबह देवा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव के पास किसान पथ पर हुआ। कोल्डड्रिंक लादकर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर डंपर से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था की कंटेनर का इंजन और केबिन अलग हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में कंटेनर के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। देवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि किसान पथ पर कंटेनर और डंपर की भिड़ंत में कंटेनर के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -RO-ARO और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से जमकर हुई झड़प-देखें Video

संबंधित समाचार