झारखंड में दर्दनाक हादसा... जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आए कई लोग, दो की मौत
जामतड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जामताड़ा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम. रहमान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत तरफ से ट्रेन से उतर गये।
उन्होंने कहा, ‘यात्री दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए।’ रहमान ने कहा, ‘अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’
ये भी पढे़ं- यवतमाल की रैली में बोले PM मोदी, भाजपा नीत गठबंधन इस बार 400 से अधिक सीट पर दर्ज करेगा जीत
