Bareilly News: घुटने के प्रत्यारोपण के दौरान बरतें सावधानी- डॉ. जेसी जॉन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में बुधवार को एनेस्थीसिया विभाग एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी की ओर से गेस्ट लैक्चर एवं यूएसजी गाईडेड वर्कशॉप हुई। इसमें मुख्य वक्ता यूनाईटेड किंगडम से आए वरिष्ठ डॉक्टर जेसी जॉन ने घुटने के प्रत्यारोपण में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। 

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पहले यदि घुटनों को जाने वाली छोटी-छोटी नसों को ब्लॉक कर दिया जाए तो ऑपरेशन के बाद मरीज उसी दिन से चलना शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि लोकल एनेस्थीसिया की सहायता से प्रत्यारोपण के समय होने वाले असहनीय दर्द को कैसे कम किया जा सकता है जिससे सर्जरी के समय डॉक्टर और मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और प्रत्यारोपण के बाद मरीज को जल्द छुट्टी मिल जाए। इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजिय सिंह ने डॉ. जेसी जॉन का स्वागत किया। 

इस मौके पर एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मालती अग्रवाल, एसो. प्रो. मो. खालिक अंसारी, डॉ. रिचा चंद्रा, डॉ. अंकुर गर्ग, डॉ. भावना सिंह, डॉ. असमा राहत, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. शशि कान्त वर्मा, डॉ. हर्षिता लाल व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: घर-घर में फैला बुखार, फरवरी में ही मलेरिया ने पसारे पांव...स्वास्थ्य अफसरों में मची खलबली

 

संबंधित समाचार