Bareilly News: लोड टेस्टिंग में मानकों पर खरा उतरा कुतुबखाना पुल, अब पूरी तैयारियों के साथ लोकार्पण की बारी
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। गुरुवार को लोड टेस्ट भी पूरा कर लिया जाएगा। सेतु निगम का दावा है कि पांच दिन चलने वाली टेस्टिंग में चौथे दिन यानी बुधवार को भी पुल मानक पर खतरा उतरा है। अब पूरी तैयारियों के साथ पुल के लोकार्पण की बारी है। एक मार्च को लोकार्पण होते ही पुल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा पुल का उद्घाटन करना बताया था। सेतु निगम के डीपीएम अरुण कुमार ने बताया कि अधिकारियों के मौजूदगी में पुल का लोड टेस्ट किया जा रहा है। गुरुवार शाम यह काम पूरा हो जाएगा।
इससे पहले तीन चरणों में हुए लोड टेस्ट में भी पुल मानक पर खरा उतरा था। प्रशासन स्तर से तय होगा कि पुल का लोकार्पण कब होगा। हालांकि पुल पर दो पहिया वाहन और साइकिल सवार आ और जा रहे हैं। सितंबर 2022 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था जिसे पूरा होने में करीब डेढ़ साल लग गए।
