Bareilly News: सदर हवालात से फरार हिस्ट्रीशीटर किला क्षेत्र में सक्रिय, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं एसओजी और पुलिस की छह टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सदर हवालात की सरिया काट कर फरार होने वाले बंदी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी जिले में सक्रिय हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं, बावजूद दोनों अभी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस कई बार आरोपियों के बेहद करीब पहुंची लेकिन वह चकमा दे गए।

23 फरवरी को बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी पेशी के दौरान सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव किला क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया, जबकि सचिन सैनी के भी जिले में होने की सूचना पुलिस को मिली है। कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि कई बार अंकित यादव के पुलिस बेहद करीब पहुंची मगर आरोपी हाथ लगते-लगते बच गया। उसकी लगातार तलाश की जा रही है।

दोनों फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें तलाश कर रही हैं। कई बार पुलिस दोनों के बेहद करीब भी पहुंची मगर पुलिस के हाथ नहीं लगे। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- संदीप कुमार सिंह, सीओ प्रथम

ये भी पढे़ं- Bareilly News: घर-घर में फैला बुखार, फरवरी में ही मलेरिया ने पसारे पांव...स्वास्थ्य अफसरों में मची खलबली

 

 

संबंधित समाचार