सहारनपुर में कुत्ते को पीटकर किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, अमृत विचार। देवबंद में कुत्ते को कथित तौर पर पीट-पीटकर अधमरा करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक कुत्ते को बुरी तरह पीटता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि आरोपी युवक देवबंद क्षेत्र का ही निवासी है और कुत्तों पर अक्सर इसी तरह अत्याचार करता है।
जैन ने बताया कि बुधवार शाम देवबंद थाने में सूचना मिली कि कुलदीप अब भी एक कुत्ते को कमरे में बंद कर पीट रहा है जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल कुत्ते को मुक्त कराया और उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि देवबंद थाने में उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा-11 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें -अमरोहा : पहले मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर दोस्तों ने कर दी हत्या...अब पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
