फसल को बचाने में किसान ने दुनिया से किया अलविदा...फर्रुखाबाद की इस घटना से आपका भी दिल हो जाएगा झकझोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फसल चर रही गाय को मारने गए किसान को गाय ने पटक पटक कर मार डाला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में फसल चर रही आवारा गाय ने किसान को पटक-पटक मार डाला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम नरसिंहपुर के मजरा गोविंदपुरी हकीम खा निवासी सत्य राम 50 पुत्र आत्माराम जाटव अपने गेहूं की फसल को देखने खेत पर गए थे। उनके खेत में गाय गेहूं की फसल चर रही थी। वह गाय को खेत से बाहर निकालने के लिए गए थे।

इसी दौरान गाय ने उन पर हमला बोलकर उठाकर पटक दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सत्यराम को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अरे दरोगा साहब! ऐसी भी क्या गलती हो गई, थोड़ा तो रहम करो...युवकों को गिराकर लाठी से पीटा, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार