रुद्रपुर: मामूली कहासुनी पर बाइक सवारों पर किया चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में बाइक से टकराने पर युवक का विरोध करना बाइक सवार दो युवकों को महंगा पड़ गया। आरोप था कि आवेश में आकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवारों पर धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार कृष्ण कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप निवासी हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी ने बताया कि 28 फरवरी की रात को वह अपने चचेरे भाई हरकेश के साथ अस्पताल में भर्ती पिता को देखकर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक पुलिस की पेट्रोलियम गाड़ी को देखकर भाग रहा युवक बाइक से टकरा गया। बाइक गिरने के कारण दोनों लोग मामूली चोटिल हो गए और जब युवक से विरोध जताया।

आवेश में आकर युवक ने अपने साथियों को बुलाया और धारदार चाकू व लोहे के कड़ों से हमला शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार