ओपेन डम, भुगतान व टेंडर को लेकर कमिश्नर ने दिए निर्देश, आचार सहिंत से पहले होंगे ये काम
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में मंडलीय टाउन एरिया में चल रही परियोजनाओं की वित्तीय स्थिति के संबंध में वर्चुअल माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आयुक्त सभागार कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव, मंडल के समस्त अपर जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को दिए निर्देश
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आचार संहिता से पूर्व समस्त टेंडरिंग कार्य पूर्ण करा लिया जाए। 15वें वित्त में जो भी धनराशि आवंटित हुए हैं वो धनराशि डंप न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का टेंडर हो गया है उन कार्यों का वर्क आर्डर जारी कर दिया जाए, जिससे कार्य प्रभावित न हो। एसबीएम निधि में जो धनराशि हैं उसकी उपयोगिता करते हुए नगर निकायों में साफ-सफाई उपकरणों व वाहनों को खरीददारी करा लिया जाये।
भुगतान के लिए दिए निर्देश
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया कि आपके जनपदों में 15वें वित्त से कौन-कौन सी महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही है। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवर, गौशाला आदि विभिन्न परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभिन्न परियोजनाओ का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन वेंडरों द्वारा निर्माणधीन सिविल कार्य पूर्ण करा लिया गया है। उन कार्यों का सत्यापन करते हुए बिना विलंब के भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बिल्कुल न हो ओपेन डंप
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सीवरेज व जल निकासी के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व साफ सफाई व्यवस्था अच्छे से कराते रहे साथ ही रोड स्वीपिंग के कार्य नियमित रूप से प्रातः 5:00 बजे स्टार्ट हो जाना चाहिए। नगर निकाय, नगर पंचायत के समस्त उपकरण अच्छे कंडीशन में होने चाहिए जंग लगे उपकरण व वाहन नहीं दिखाई देने चाहिए। ओपेन डंप शहर में बिल्कुल न होने पाये।
