Bareilly News: सदर हवालात से फरार बंदियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सदर हवालात की सरिया काट कर फरार होने वाले बंदी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी पर एसएसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एसओजी समेत पुलिस की छह टीमें दबिश दे रही हैं।

23 फरवरी को बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी पेशी के दौरान सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव पर हत्या, अपहरण और लूट के 47 मुकदमे और सचिन सैनी पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी सिटी राहुल भाटी ने दोनों पर इनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी थी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि फरार हुए दोनों बंदियों पर एसएसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: नगर निगम का दावा निकला झूठा, बिजली विभाग ने कहा- हमारा कोई बैंक खाता नहीं हुआ सीज

 

 

संबंधित समाचार