हल्द्वानी: भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी, झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य जगह भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ऐसा हो रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ ही 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इधर हल्द्वानी में दोपहर बाद ही मौसम बदलने लगा। हल्की हवाएं चलने लगीं। साथ ही आसमान में बादल भी छा गए। शाम तक बारिश होने के आसार बन रहे थे। शहर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तीन मार्च तक सक्रिय रह सकता है।  

संबंधित समाचार