Unnao: सांसद साक्षी महाराज बोले- 'पिछली सरकारों में लीक होते थे पेपर...पुरानी आदतों को धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

वो किसान नहीं हैं, वो धरना प्रायोजित है- साक्षी महाराज

उन्नाव, अमृत विचार। सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज शुक्रवार को कृषि विभाग व नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान मेला प्रदर्शनी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुये पेपर लीक मामले में बताया कि ये बीमारी बहुत पुरानी है। पिछली सरकारों में पेपर लीक होते थे। 

धीरे-धीरे पुरानी आदतों को सुधारा जा रहा है। योगी सरकार मामले में गंभीर है, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं धरने पर बैठे किसानों के मामले में भी उन्होंने कहा कि वह सब जानते हैं, यह सब प्रायोजित है। जो धरना दे रहे हैं वह किसान नहीं है।

साक्षी महराज 2

बता दें अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार कृषि विभाग व नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में कृषि सूचना तल के सुदृढ़णीकरण योजनान्तर्गत एग्रोक्लाइमेटिक जोन का तीन दिवसीय विराट किसान मेला प्रदर्शनी एवं नाबार्ड शरद मेला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करते हुये पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा कि ये बीमारी बहुत पुरानी है। 

पिछली सरकारों में इसी प्रकार से पेपर लीक होते थे। नकल माफिया नकल कराकर पैसा कमाते थे। इतनी पुरानी आदत को धीर धीरे संभाला जा रहा है। इस मामले में योगी सरकार ने बड़ा अंकुश लगाया है सरकार गंभीर है दोषियों को किसी भी हाल में को बक्सा नही जायेगा। वहीं किसानों के धरने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि वो किसान नहीं है, वो धरना प्रायोजित है। धरना देने वाले जो है वो किसान नही हैं। मैं सब को जानता हूं, किसानों से मिलना है तो बागपत, मेरठ, गाजियाबाद बाद चले जाइये। 

जो प्रायोजित धरना दे रहे हैं वह पंजाब से भेजे गये है। केवल 22 जनवरी के कारण जो ग्राफ ऊपर बढ़ा है,उस ग्राफ को नीचे कैसे लाया जाये। यही उनकी मंशा है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे लोग उत्पात मचाने के लिये आये हैं, कुछ अनहोनी करना चाहते है। सरकार बहुत ही गम्भीरता से इस प्रकरण को ले रही है। बाकी जनता सब कुछ जानती है 2024 में जनता इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: जिंदगी और मौत से जूझती रही मधु... आखिर थम ही गईं सांसें, जानें मामला...

 

संबंधित समाचार